Hello friends , in this article we will you the biography of former CM of Bihar , "Jannayak" Karpuri Thakur .
जननायक
कर्पुरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 - 17 फरवरी 1988) भारत के
स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री
और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर
के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है वहां हुआ , जननायक जी के पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता
जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे । भारत
छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने २६ महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971
तथा 24 जून 1977 से 21
अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।
कर्पूरी
ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ-साथ एक ओजस्वी वक्ता भी थे आजादी के समय पटना की कृष्णा
टॉकीज हॉल में छात्रों की सभा को संबोधित करते हुए एक क्रांतिकारी भाषण दिया कि "हमारे
देश की आबादी इतनी अधिक है कि केवल थूक फेंक देने से अंग्रेजी राज बह जाएगा"।
कर्पूरी ठाकुर का चिर परिचित नारा था.. "अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो
पग पग पर अड़ना सीखो जीना है तो मरना सीखो" ।
लोकनायक
जयप्रकाशनारायण एवं समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया इनके राजनीतक गुरु थे । लालू प्रसाद
यादव, नितीश कुमार, राम
विलास पासवान और सुशील कुमार मोदी के राजनीतिक गुरु ।
कर्पूरी
ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 की पहली
विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे।
कर्पूरी ठाकुर का निधन 64 साल की उम्र में 17 फरवरी, 1988 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।
SEE THIS VIDEO ON BIOGRAPHY OF ''JANNAYAK" KARPURI THAKUR :
SEE THIS VIDEO ON BIOGRAPHY OF ''JANNAYAK" KARPURI THAKUR :
Thank you .
Post a Comment