डॉ वासुदेवशरण अग्रवाल का जीवन परिचय : Biography of Dr Vasudevsharan Agrawal in hindi |

 

             जीवन परिचय

 

         सन 1904 – 1967

जन्म

6 अगस्त सन 1904 |

जन्म स्थान

 मेरठ उ.प्र. |

शिक्षा

लखनऊ वि.वि से M.A  किया |

कार्यक्षेत्र / पद

भारतीय प्राचीन संस्कृति और साहित्य के बड़े अध्येता | कई बड़े पदो पर आसीन रहे|

मृत्यु

सन 26 जुलाई 1967 |













जन्म –

भारत के प्राचीन साहित्य और संस्कृति के अग्रणी विद्वानों में से एक डॉ. वासुदेवशरण अग्रवाल का जन्म उ.प्र. के मेरठ जनपद में स्थित खेडा नामक ग्राम में एक प्रतिष्ठित वैश्य परिवार में 6 अगस्त  सन 1904 में हुआ था | माता पिता का निवास स्थान लखनऊ होने के कारण इनका बाल्यकाल यही पर व्यतीत हुआ | माता पिता के साथ रह कर इन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की |

शिक्षा –

लखनऊ विश्वविद्यालय से 1929 में M.A  किया करने के पश्चात  1941 में P.H.D  तथा 1941 में डी.लिट् के उपाधि प्राप्त की |. आप पाली ,संस्कृत,अंग्रेज़ी आदि भाषाओं के गहरे अध्येता रहें |

कार्यक्षेत्र-

1940 तक मथुरा पुरातत्व संग्रहालय के अध्यक्ष बने  | सन 1951 में ये कशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ इन्डोलाजी (भारती महाविद्यालय) में प्रोफसर नियुक्त हुए इसके अलावा आप सेंट्रल एशियन एंटीक्विटीज़ म्यूजियम के सुपरिन्टेन्डेन्ट और भारतीय पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष पद का कार्यरत रहे | इन्होने भारतीय मुद्रा परिषद् , भारतीय संग्रहालय परिषद् और आल इंडिया ओरिएण्टल कांग्रेस , फाइन आर्ट सेक्शन बम्बई आदि संस्थाओ के सभापति पद पर आसीन हुए | अग्रवाल जी को लखनऊ वि .वि. [ विश्व विद्यालय ] की ओर से व्याख्याता भी नियुक्त किया गया |

वासुदेवशरण अग्रवाल की कृतियाँ -

1.    निबन्ध संग्रह -  कल्पवृक्ष, पृथ्वीपुत्र , मातृभूमि , भारत की एकता |

2.    शोध ग्रन्थ   –    पाणिनी कालीन भारत |

3.    सम्पादन    –     कला और संस्कृति,  भारतसावित्री , कादंबरी, अभिनन्दन ग्रन्थ, उरुज्योति, पोद्दार

 

भाषा शैली  –     

खडी बोली , अन्वेस्नात्मक , उद्धरण प्रमुख | इसके अलावा विषयानुकूल है; इनके भाषा में मुहावरों , कहावतो, उर्दू और अंग्रेज़ी के शब्दों का आभाव देखनो को मिलता हैं |

मृत्यु            

प्राचीन भारतीय साहित्य और संस्कृति के इस महान विद्यवान का 26 जुलाई सन 1967 को देहवासन हो गया |


Keywords-  डॉ वासुदेवशरण अग्रवाल का जीवन परिचय : Biography of Dr Vashudevsharan Agrawal in hindi  | vasudevsharan ki jeevni , vashudevsharan agrawal ka janm kahan hua , vasudevsharan agrawal ki kritiyan, vasudevsharan agrawal ki bhasha shaily, vashudevsharan agrawal ki shiksha kahan hui yap rapt ki, vashudevsharan agrawal ji mrityu kab hui, vasudevsharan agrawal kis pad par the , dr vasudevsharan agrawal ki sankshipt jivan parichay, vasudevsharan agrawal ka jivan parichay in hindi,Dr Vashudevsharan Agrawal ka jeevan parichay in hindi  DR.. VASUDEVSHARAN AGRAWAL 


Writer- Sakshi Sharma .

Post a Comment

Previous Post Next Post